रायपुर : सड़क हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। तेज रफ्तार कार और बोलेरो की टक्कर हो गई। जिसकी चपेट में बाइक सवार भी आ गया। बताया जा रहा है की इस हादसे में गंभीर चोटें आई हैं। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह कार नवा रायपुर से रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी। और बोलेरो गाड़ी राजधानी रायपुर की तरफ से आ रही थी। इस दौरान नवा रायपुर एयरपोर्ट जाने वाले मोड़ पर इनकी जबरदस्त टक्कर हो गई। और उसी वक्त बाइक सवार भी पीछे से आ रहा था। उसने सीधे इन गाड़ियों में बाइक घुसेड़ दी। बता दे की इस हादसे में हादसे में बाइक सवार शख्स घायल हो गया है।
जबकि बोलेरो और कार के एयरबैग खुल गए। जिसके चलते कार में सावर लोगो की जान बच गई। वहीं ये भी बताया जा रहा है की बोलेरो वाहन में भारत सरकार लिखा हुआ था। इस घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद घायल को अस्पताल भेजा गया। जहाँ इलाज जारी है। इस हादसे में बाइक के 2 टुकड़े हो गए। और कार का टायर अलग हो गया। आपको बता दे की हादसा माना थाना क्षेत्र में हुआ है।




