नौ साल से अनुपस्थित शिक्षा कर्मी के मामले में डीईओ कार्यालय के लेखापाल निलंबित

किरीट भाई ठक्कर ,गरियाबंद। पिछले नौ साल से कार्य में अनुपस्थित शिक्षक को ज्वाइनिंग देने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के लेखापाल के सी साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामला मीडिया की सुर्खियों में आने के बाद संभागीय संयुक्त संचालक , शिक्षा संभाग रायपुर द्वारा उक्त कार्यवाही की गई है।

संभागीय संयुक्त संचालक के.कुमार द्वारा जारी किये गये आदेश के अनुसार , के.सी. साहू लेखापाल कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद के द्वारा गेंदलाल ध्रुव सहायक शिक्षक एल.बी. शासकीय प्राथमिक शाला नवागढ़ विकासखंड गरियाबंद , जो कि बिना पूर्व सूचना के विगत 01 नवम्बर 2014 से अनुपस्थित थे, संबंधित को कार्यभार ग्रहण करने के संबंध में के.सी. साहू द्वारा प्रस्तुत की गई नास्ति त्रुटिपूर्ण रही। लेखापाल साहू का उक्त कृत्य पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही की श्रेणी में आता है। जो कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण का उल्लंघन है।

निलंबन अवधि के दौरान के.सी.साहू को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय देवभोग अटैच किया गया है।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।