ज़िप दुर्ग उपाध्यक्ष अशोक साहू ने किया भंसूली(के)में सर्वे अभियान का शुभारंभ

ज़िप दुर्ग उपाध्यक्ष अशोक साहू ने किया भंसूली(के)में सर्वे अभियान का शुभारंभ।

रानीतराई। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2023 से आवास एवं अन्य प्रयोजन से आर्थिक सर्वे अभियान शुरू किया गया है।जिस कड़ी में दुर्ग जिला में पाटन ब्लॉक के ग्राम भंसूली (के)में सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें दुर्ग ज़िप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने इस अभियान का शुभारंभ करते हुए ग्रामीणों से अनुरोध किया है कि प्रत्येक घरों पर हमारी सर्वे टीम जायेगी जिसका आप लोग सहयोग प्रदान करेंगे।वर्तमान में भूपेश सरकार सभी वर्गों को न्याय दिलाने कृतसंकल्पित है। वहीं मोदी सरकार को कोसते हुए कहा कि प्रत्येक 10 वर्षों में जो जनगणना होती है उसको भी रोक कर रखी हुई है,आज गरीबों की स्थिति कैसी है।उसकी भी समीक्षा करना तो दूर पूजीपतियों को लाभ दिलाने में व्यस्त है।मंहगाई चरम सीमा पार कर चुकी है।

इस अवसर पर के के साहू, महेश साहू,कमलेश साहू उपसरपंच,यशवंत साहू,शिक्षक भागेश देवांगन,अनिल कुमार टंडन,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तेनी साहू,गीता साहू,रोजगार सहायक चेतन ठाकुर,ओंकार देवांगन,गणेश साहू सहित ग्रामीणजन सहयोग प्रदान कर रहे है।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।