छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा चलाया जा रहा “कांसा दान महाउदीम” अभियान

कांसा दान महाउदीम,
प्रदेश भ्रमण के लिए निकला रथ पहुंचा पाटन,

पाटन:  समस्त छत्तीसगढ़िया लोगों के आस्था का केंद्र बूढ़ादेव को रायपुर के बुढ़ा तालाब मे कांसा की विश्व मे सबसे बड़े बुढ़ादेव स्थापित करने का संकल्प लिए सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के सहयोग से “कांसा दान महाउदीम”

कार्यक्रम छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा चलाया जा रहा है रायपुर के बूढ़ा तालाब से छत्तीसगढ़ भ्रमण के लिए निकली रथ पाटन विधानसभा के झीठ गांव में पहुंचा, जिसका पाटन के सेनानियों ने गाजे बाजे पटाखों के सांथ भव्य स्वागत किया गया, बुढ़ादेव रथ के सांथ छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल, उपाध्यक्ष अजय यादव, उपाध्यक्ष यशवंत वर्मा, महामंत्री भूषण साहू, दुर्ग जिला के सभी पदाधिकारी और पाटन के सेनानी शामिल रहे।

प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल भी रथ के सांथ पैदल पूरे पाटन का भ्रमण किया, झीठ से पाटन तक लोगों ने बुढ़ा देव रथ में पूजा पाठ कर कांसा के बर्तन दान किये, संगठन ने ईस महाउदीम के द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी लोगों से अपने कुलदेवता बुढ़ादेव को रायपुर के बुढ़ा तालाब में स्थापित करने के लिए, कांसा पीतल तांबा से बने नये पुराने बर्तन को दान करने की अपील की जिसे गलाकर विश्व मे सबसे बड़े कांसा का बुढ़ादेव बनाया जाएगा।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।