छत्तीसगढ़ में आएंगी बिग बॉस की फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट अर्चना, तैयारी जोरो-शोरो पर

गरियाबंद : कान्हा कल्ब मैदान में आयोजित 3 दिवसीय नगर पालिका अध्यक्ष एवं राइसमिल एसोसिएशन ट्राफी का रविवार को अंतिम मुकाबला होगा। इस अवसर पर फाइनल कॉम्पिटशन और समापन समारोह की मुख्य अतिथि बिग बॉस (16) की फाइनलिस्ट कांस्टेंस्ट रही एक्ट्रेस अर्चना गौतम होगी। एक्ट्रेस अर्चना कल रविवार सुबह गरियाबंद पहुचेगी। वहीं संभावना है की पूरे दिन वह राष्ट्र स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उपस्थित रहेगी।

नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने बताया – गरियाबंद की पवन धरा में आयोजित 3 दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रविवार की शाम को समापन होगा। इस समारोह में भारत के मशहूर टीवी सिनेमा अभिनेत्री एवम बिग बॉस सीजन 2022 की टॉप फाइनलिस्ट में रही अर्चना गौतम मुख्य अथिति होगी। इसके पहले शनिवार और रविवार को सुपर लीग मुकाबले होंगे। शाम को टॉप फोर के बीच सेमी फाइनल मैच होगा। जिसके बाद फाइनल मुकाबले खेले जाएगा।

नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फार मेमन में बताया की शुक्रवार शाम 3 दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले मैच भिलाई और केरल के त्रिवेंद्रम के बीच खेला गया जिसमें रोमांचक मुकाबले में भिलाई ने 2–0 से जीत दर्ज की। शनिवार सुबह से लीग मैच शुरू हो गए, पूरे दिन आठ राज्यों की टाइम एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करेगी।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।