भ्रष्टाचार की नहर : सीसी लाइनिंग कार्य में भ्रष्टाचार , शासन और प्रशासन की मिली भगत – प्रीतम सिन्हा

 

अब तक तीन शिकायतें दर्ज …. दो ईई को हटाया गया ….

किरीट भाई ठक्कर , गरियाबंद। जल संसाधन संभाग गरियाबंद के बहुचर्चित पैरी परियोजना में वर्ष 2020-21 में स्वीकृत पैरी दायीं मुख्य नहर एवं फिंगेश्वर डिस्ट्रिब्यूटर नहर सीसी लाइनींग एवं शेष मरम्मत कार्य 44.00 करोड़ की लागत के बाद अब , 46.50℅ अतिरिक्त लागत से, अर्थात लगभग 66.00 करोड़ रुपये की लागत से चल रहा है। जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतम सिन्हा ने आरोप लगाया है कि नहर सीसी लाईनींग कार्य में छत्तीसगढ़ सरकार और उसके बड़े प्रशासनिक अधिकारियों की मिली भगत है। वरिष्ठ अधिकारियों के संरक्षण में बड़ा भ्रष्टाचार का खेल हो रहा है।

अब तक दो ईई को हटाया गया

गरियाबंद। नहर सीसी लाइनिंग कार्य

विगत वर्ष जुलाई 2021 और जून 2022 के बीच महज 11 माह के भीतर भ्रष्टाचार की वजह से दो कार्यपालन अभियंताओं को हटा कर जनता को सिर्फ गुमराह करने का प्रयास किया गया है। जबकि जल संसाधन संभाग गरियाबंद के कार्यपालन अभियंता बदलने के बाद भी गुणवत्ताहीन कार्य ठेकेदार के द्वारा मनमाफ़िक कराया जा रहा है। जिसमें विभाग के आलाधिकारी मौन धारण कर भ्रष्टाचार के संरक्षक बने बैठे हैं। प्रीतम सिन्हा ने बताया कि इस मामले में अब तक तीन शिकायतें दर्ज करवाई जा चुकी है।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।