गिरौदपुरी धाम दर्शन करने जाने वाले भक्तों का चन्दन अभिनन्दन कर स्वागत करेगा कुम्हारी के सतनामी समाज

कुम्हारी : संत गुरु घासीदास बाबा जी की जन्मभूमि पावन धरा के गिरौदपुरी तीर्थधाम दर्शनार्थी भक्तों का चन्दन अभिनन्दन कर किया जायेगा स्वागत
प्रतिवर्ष की भांति छत्तीसगढ़ की धरोहर चंदन माटी गिरौदपुरी तीर्थधाम में तीन दिवसीय संत समागम मेला उत्सव का मुख्य आयोजन दिनांक 24, 25, 26 फ़रवरी 2023 को किया जा रहा हैं।जिसके उपलक्ष्य में दिनांक 25/02/2023 दिन शनिवार समय 10:00 बजे से मंगल आरती पूजा अर्चना एवं स्वल्पाहार का कार्यक्रम रखा गया है।जहाँ महान संत शिरोमणि आध्यात्मिक गुरु घासीदास बाबा जी के प्रति आस्था लेकर गुरु दर्शन करने सतनामी समाज के अनुयायी बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ के सभी स्थानों से पहुचते हैं।

सतनामी समाज कुम्हारी के “पान प्रतिष्ठा कार्यक्रम” के आयोजक अश्वनी देशलहरे जी ने बताया कि कुम्हारी नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए विभिन्न गाँवो से सतनामी समाज के अलावा अन्य समाज से भी लोग मानव मानव एक समान का श्रद्धाभाव को चरितार्थ करते हुए उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में गिरौदपुरी धाम दर्शन करने जाते हैं।जहां पर जाने वाले तीर्थकरों का चन्दन लगा कर स्वागत अभिनन्दन किया जाना है।पिछले कई वर्षों से समस्त सतनामी समाज के आस पास गांव नगर के सदस्यों द्वारा नगर पालिका परिषद कुम्हारी (हनुमान जी की मंदिर) के पास सतनाम मंगल भजन मण्डली की प्रस्तुति के साथ दर्शनार्थियों के लिये स्वल्पाहार जलपान की व्यवस्था रखी जायेगी।स्वागत सम्मान के उपरांत प्रसाद वितरण एवं स्वल्पाहार भी किये जायेंगे।जिसमें सभी जनमानस समूह सादर आमंत्रित हैं।

 

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।