पाहन्दा (झा) में एक दिवसीय छत्तीसगढ़ ग्रामीण स्तरीय व्हालीबाल प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिपं उपाध्यक्ष अशोक साहू हुए शामिल
रानीतराई । पाटन ब्लॉक के ग्राम पाहन्दा (झा) में न्यू युवा व्हालीबाल क्लब एवं समस्त ग्रामवासी पाहन्दा (झा) के द्वारा एक दिवसीय छत्तीसगढ़ ग्रामीण स्तरीय व्हालीबाल प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष अशोक साहू के करकमलों हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता जनपद पंचायत पाटन के सभापति रमन टिकरिहा ने किया। विशेष अतिथि के रूप में राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, वंदना वर्मा जनपद पंचायत पाटन, रूपेन्द्र शुक्ला उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग, हुला राम वर्मा (सेक्टर प्रभारी कुर्मीगुण्डरा, भूपेन्द्र (छोटू) बघेल सेक्टर प्रभारी बेलौदी, मनीषा भारद्वाज देशलहरे सरपंच, किशोर वर्मा उप सरपंच, योग्य कुमार बघेल गौठान अध्यक्ष, सुनील यदु ग्रामीण उपाध्यक्ष, उमेन्द्र साहू से.नि. सब इन्सपेक्टर, नंद कुमार नायक, शत्रुहन कोषे से.नि. शामिल हुए।
प्रतियोगिता के दौरान हर मैच काफी रोमांचक रहा। सभी खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस एक दिवसीय ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 7001 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 5001 रुपए, तृतीय पुरस्कार 3001 रुपए, चतुर्थ पुरस्कार 1001 रुपए रखा गया है।
कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अशोक साहू ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई दिया और इस गांव में इस प्रकार के सफल आयोजन तथा खिलाड़ियों को खेल का प्रतिभा दिखाने के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही अन्य टीम के खिलाड़ियों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस हार से निराश होने की जरूरत नहीं है, आगे और अच्छे से प्रेक्टिस करें और दुनिया को अपना जौहर दिखाने की बात कही।
इस अवसर पर सरपंच ग्राम पंचायत पाहन्दा (झा), उपसरपंच, समस्त पंचगण एवं समिति के सभी सदस्य सहित ग्रामीण व खिलाड़ी उपस्थित रहे।





