करंट से महिला गंभीर , 108 की मदद से पहुँचाया गया अस्पताल

गरियाबंद। जिला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर बसे ग्राम पंढरीपानी की एक महिला को घरेलू कार्य के दौरान बिजली का झटका लगा है। घटना के बाद पड़ोसियों की सूचना पर 108 सेवा के माध्यम से ईएमटी कृष्ण कुमार व पायलेट कोमल माणिकपुरी द्वारा महिला को जिला अस्पताल पहुँचाया गया।
महिला का नाम ताराबाई पति नरेंद्र कुमार ध्रुव बताया गया है। पड़ोसियों के अनुसार ताराबाई घर की बाड़ी के कुएँ पर बर्तन साफ कर रही थी ,जहाँ टूल्लु पम्प के लिये वायर स्विच आदि लगे हुये है , संभवतः गीले हाथों से मोटर का बटन ऑन / ऑफ करते महिला को करंट लगा हो।
समाचार लिखे जाने तक जिला अस्पताल में महिला का उपचार किया जा रहा था।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।