महुदा मे हुआ मंडाई मिलन समारोह सम्पन्न, समारोह में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि

पाटन-झिट : महुदा मे मंडाई मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यतिथी के रूप मे जिला पंचायत सदस्य मोनु साहू जी ,अपेक्स बैंक डारेक्टर श्री राकेश ठाकुर जी, मंडी बोर्ड अध्यक्ष श्री अश्वनी साहू जी, एवं पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष संजय यदु जी, नईदुनिया पत्रकार बलराम यदु जी उपस्थित हुए मंडई मिलन समारोह का कार्यक्रम प्रारंभ करने से पहले गांव के समाज प्रमुखों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर पुजा अर्चना किया गया।

जिसके बाद समाज प्रमुखों को आयोजन समिति द्वारा श्रीफल साल से सम्मानित किया गया कार्यक्रम मे बच्चों द्वारा भी मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन हुआ जिसमे बच्चों को भी पुरस्कृत कर सम्मान किया कार्यक्रम मे उपस्थित अश्वनी साहु ने अपने उद्बोधन मे मंडई समारोह का बधाई देते हुए भुपेश सरकार द्वारा की जा रही जन हितैषी कार्यों का बखान किया ।

जिसके बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों का सरपंच मनोज कुमार साहु व पंच गण द्वारा साल व श्रीफल सम्मान किया रात्रि कालीन रंग झरोखा रिंकी देवांगन जी की भव्य प्रस्तुति हुआ कार्यक्रम मे मुख्य रूप से उपस्थित सरपंच मनोज साहू, सेक्टर प्रभारी युगलकिशोर साहु ,रामबिशाल साहू, राधे साहु, दयालु सिंहा ,गिरवर पटेल ,जीवन यादव, शिवनाथ यादव, झब्बु धीवर, मोहन चक्रधारी, केदार कौशिक, नरसु सेन, मिडिया प्रभारी परस राम साहू एवं ग्राम वासी गण उपस्थित रहे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।