तरीघाट एनीकट के टूटे गेट कि रिपेयरिंग, लेकिन लिकेज गेट को नहीं बनाया

पाटन : खारून नदी तट मे तीन जिलो के संगम पर बना तरीघाट एनीकट पानी के दबाव में टूट गया था, जिसे लगातार शिकायत व जनप्रतिनिधियों के सक्रियता से ठीक कर लिया गया, लेकिन सबसे बड़ी समस्या अभी भी जस का तस है ,जिसे जलसंसाधन विभाग बनाने की मंशा नही दिखा रहा ज्ञात हो कि तरीघाट एनीकट का निर्माण 2007 मे हुआ था।

अब तक उसे 15 से साल से अधिक हो गये है,अभी तक एक बार भी गेट को मरम्मत नहीं किया गया,जिसके चलते एनीकट के अधिकतर गेट सड़ चूके है, जिसके फलस्वरूप ही पानी के दबाव में दो गेट ने जवाब दे दिया,और हजारों क्यूसेक पानी व्यर्थ बह गये, जबकि अब भी दस से ज्यादा गेट बचे हुए हैं, अगर जलसंसाधन विभाग इसकी मरम्मत कार्य कराने के इच्छुक नहीं दिखा रहा।

जबकि सामने भीषण गर्मी का दिन है,इसके कारण दस गांव से ज्यादा लोगों को पेयजल आपूर्ति व गांव के वाटर लेवल के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ेगा,तरीघाट, केसरा, नवागांव, परसलुडीह,सोनपुर ,सिपकोना,के ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से पुनः मांग रखी है कि तरीघाट एनीकट के सभी गेटो को पुनः रिपेयरिंग करे,ताकि समस्याओं से बचा जा सके।

ज्यातर गेट सड़े हुए, कुछ गेट पानी के दबाव से टूटे, और टूटने की अंदेशा

तरीघाट एनीकट का निर्माण 15 वर्षों से ज्यादा हो गया है, जिसके चलते अधिकतर गेट सड़ चूके है विभाग द्वारा आज तक रिपेयरिंग नहीं किया गया, जिसके कारण ही दो गेट पानी के दबाव में टूट गये,जबकि अभी दस से ज्यादा गेट सड़े हुए हैं जो कभी भी टूट सकते हैं,इसकी ग्रामीणों ने जताई है।

ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व उच्च अधिकारियों से की रखी है मांग

तरीघाट एनीकट मे लगभग दस गांव से ज्यादा लोगों का निस्तारी होता है जिसमें पेयजल आपूर्ति व गांव के वाटर लेवल को अत्यधिक व सीधा असर पड़ेगा, जिसके कारण तरीघाट, सोनपुर, सिपकोना, परसलिडीह, नवागांव, केसरा , के लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से उच्च अधिकारियों व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की है।

आने वाले दिन गर्मी का, भीषण धूप मे पेयजल व वाटर लेवल की समस्या ?

आने वाले दिन मार्च, अप्रैल, मई,जून भीषण गर्मी का होता है, अगर समय रहते या तत्काल गेट की मरम्मत कार्य नहीं कीगई तो समय के साथ गांव में वाटर लेवल नीचे जाएगा, साथ ही साथ पेयजल संकट खड़ा हो सकता है।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।