मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल आएंगे कौही, महाशिवरात्रि के दिन करेंगे भोलेनाथ की पूजा

रानीतराई : पाटन विधानसभा अंतर्गत पर्यटन स्थल देव नगरी आदर्श ग्राम कौही आनंद मठ मंदिर परिसर में विगत कई वर्षों से महाशिव रात्रि के पावन पर्व पर भव्य महाशिव रात्रि मेला का आयोजन किया जा रहा है आपको बता दे कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के रूप में प्रदेश के मुख्या माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी प्रति वर्ष महादेव के दर्शन करने महाशिव रात्रि के दिन कौही आते है ।

जनपद पंचायत पाटन के सभापति रमन टिकरिहा जी ने ‘छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़’ के रिपोर्टर करन साहू से चर्चा करते हुए बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मेरे गांव महाकाल की नगरी कौही में हर वर्ष महाशिवरात्रि के दिन आते हैं और प्रदेश के सुख समृद्धि के लिए भगवान भोलेनाथ के रुद्राभिषेक कर पूजा करते हैं।

वही ग्राम पंचायत के प्रथम नागरिक सरपंच श्रीमती मनोरमा टिकरिहा ने जानकारी देते हुए कहां की मुख्यमंत्री जी महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ के दर्शन करने यहां पहुंचेंगे और  मंदिर परिसर में हो रहे करोड़ों के विकास कार्य को देखेंगे और मंदिर प्रांगण में बने रेस्ट हाउस एवं कला मंच का लोकार्पण भी करेंगे। जिसकी तैयारी शासन प्रशासन के द्वारा की जा रही है।

इस अवसर पर क्षेत्र के जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अशोक साहू जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्राम पंचायत के उपसरपंच धनेश्वर देवांगन सहित पंचगन एवं समस्त ग्रामवासी एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।