खून पी रही पाटन की सड़क, हाइवा से टकराई ईको फिर इको से टकराई बाइक, जानिए पूरा मामला

पाटन : फिर खून से लतपथ हुई पाटन की सड़क, एक हफते में 2 बार सड़क हादसा। देर रात कल 11 बजे गाड़ाडीह से जामगांव आर जाने वाली सड़क पर पौहा गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई। और 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल दुर्ग में चल रहा है। जामुल के लोग इको से सवार होकर सगाई के कार्यक्रम में गए हुए थे। वापसी के दौरान सड़क किनारे खड़ी हुई हाईवा से इको गाड़ी टकरा गई।

हाईवा से टकराने के बाद गाड़ी बीच सड़क में आ गई। पीछे से आ रही तेज रफ़्तार बाइक इको वाहन से जा टकराई। बाइक सवार 2 युवकों की हालत गंभीर है। मिली जानकारी के मुताबिक इको के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक कार की स्टेरिंग में बुरी तरह से फंस गया था। जिसे निकालने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। फ़िलहाल दोनों घायलों का इलाज जारी है।

खून पी रही पाटन की सड़क, हाइवा से टकराई ईको फिर इको से टकराई बाइक, जानिए पूरा मामला

घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद छुट्टी दे दी गई हैं। वहीं पुलिस अभी भी डटी हुई है। और शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंपने की तैयारी में हैं। देर रात करेला के सरपंच लेखनी वर्मा ने घटना की जानकारी पुलिस और ‘डायल 112’ को दी। मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को फौरन इलाज के लिए अस्पातल भर्ती करवाया गया।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।