पानी में डूबने से डेढ़ वर्षीय बालक गंभीर

गरियाबंद। घर के आंगन में बनी पानी की टंकी में आज खेलते हुये डेढ़ वर्षीय बालक गिर गया। करीब तीन से चार मिनट बाद ही जब परिजनों का ध्यान बच्चे की तरफ गया तब तक बच्चा पानी के अंदर छटपटा रहा था। परिजन तत्काल उसे लेकर पहले उप स्वास्थ्य केंद्र और फिर 108 ईएमटी कृष्ण कुमार व पायलेट कोमल मानिकपुरी के सहयोग से जिला अस्पताल लेकर आये। घटना जिला मुख्यालय अंतर्गत ग्राम कोसमी – अंदोरा की है। बच्चे का नाम समीर पिता राजेन्द्र ध्रुव बताया गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर किया गया है।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।