सरस्वती शिशु मंदिर सेलूद में 11 फरवरी को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण

सरस्वती शिशु मंदिर सेलूद का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण 11 को

उतई/ पाटन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सेलूद में सरस्वती शिशु मंदिर सेलूद में 11 फरवरी को सरस्वती पूजन बसन्त पंचमी के साथ साथ विद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे मुन्हे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो की रंगारंग प्रस्तुति होगी।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जयश्री वर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य, अध्यक्षता खिलेश मार्कण्डे जनपद सदस्य पाटन एवं विशेष अतिथि खेमिन साहू सरपंच सेलूद, संजय राय समाजसेवी, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर उतई, सुरेश बंछोर अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर सेलूद, तारेंद्र बंछोर उपाध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर सेलूद, हनुराम साहू , मोहित अमृत, बलराम वर्मा सरस्वती शिशु मंदिर सेलूद के सदस्य होंगे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।