मोतीपुर से पाटन जाने वाली मार्ग पर हो रही है लगातार सड़क दुर्घटना नहीं है किसी भी गांव में ब्रेकर

मोतीपुर से पाटन मार्ग में हो रही है लगातार सड़क दुर्घटना

अम्लेश्वर : मोतीपुर से पाटन तक जाने वाली मार्ग पर 5 से 6 गांव आते हैं जिसमें कापसी, झिठ ,खुड़मुड़ी, तुलसी, टोलाघाट चौक, सिकोला लेकिन कहीं पर भी गति अवरोधक नहीं बनाया गया है आपको बता दें की इस मार्ग पर प्राथमिक शाला से लेकर हायर सेकेंडरी हाई स्कूल के बच्चे आना जाना करते हैं ।

उक्त मार्ग काफी व्यस्त मार्ग हो गया है बड़ी-बड़ी गाड़ियां इस मार्ग पर रात दिन चलती रहती है सड़क चौड़ीकरण होने से लोगों को काफी सुविधा मिली है लेकिन लोगों का कहना है कहीं पर भी गति अवरोधक नहीं होने के कारण गाड़ियों का स्पीड बड़ी रहती है कम होता ही नही है और दुर्घटना कहीं पर भी घट जाती है। उक्त मार्ग पर लगातार बड़ी-बड़ी घटनाएं  घटती रहती है बीती रात करीब 9:00 बजे एक कार और बाइक में भिड़ंत हुई है जानकारी के अनुसार बाइक चालक का पैर टूटने की खबर मिली है।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।