गरियाबंद सुन्नी मुस्लिम मनिहार बिरादरी के ज़ाकिर बने अध्यक्ष

गरियाबंद : गरियाबंद सुन्नी मुस्लिम मनिहार बिरादरी गरियाबंद का गठन 5 दिसम्बर दिन सोमवार को किया गया, इस दौरान नगर के बिरादरी के सभी लोगों की मौजूदगी में अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। बैठक में सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से मोहम्मद ज़ाकिर मनिहार को बिरादरी का सदर (अध्यक्ष) सहित सभी पदाधिकारियों को मनोनित कर फूल माला पहनाकर मुबारकबाद दी।

मोहम्मद ज़ाकिर ने कहा कि बिरादरी ने जिस उम्मीद और भरोसे के साथ अपना सदर बनाया है, मैं पूरी कोशिश करूँगा, कि उनकी उम्मीदों व भरोसे पर खरा उतरु। जाकिर पूर्व में श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष तथा गरियाबंद नगर पालिका के पार्षद भी रहे हैं। वर्तमान में जिले के वरिष्ठ पत्रकार है।

सुन्नी मुस्लिम मनिहार बिरादरी का सरपरस्त मोहम्मद अलीमुद्दीन वारसी मनिहार तथा मोहम्मद हबीब वारसी मनिहार को बनाया गया है, नायब सदर हकीमुद्दीन वारसी मनिहार और जावेद अफ़रोज़ मनिहार, खजांची आफताब वारसी मनिहार, सचिव मुजाहिद अशरफी मनिहार, सहसचिव रज़ा वारसी, सलाहकार सदस्य मोहम्मद असलम वारसी मनिहार, अज़ीम सरवर,अफज़ल वारसी, मो.मनिहार, अकरम कार्यकारणी सदस्य-मो. कैशर वारसी, मो.तनवीर वारसी, मो.वारिस वारसी, मो.ज़ैद वारसी को चुना गया।
उक्त जानकारी सुन्नी मुस्लिम मनिहार बिरादरी के मिडिया प्रभारी आमिर सुहैल मनिहार ने दी।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।