दीपक साहू, राजनांदगांव : प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ग्राम शिकारी टोला में भव्य एक दिवसीय रात्रि कालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 26 नवम्बर दिन शनिवार समय 6 बजे स्कूल के पास आयोजन समिति एवं समस्त ग्राम वासियों के तत्वधान में किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के कबड्डी टीमों ने हिस्सा लिया। कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री और जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी ने किया।
समारोह की अध्यक्षता सरपंच दानी राम साहू, उपसरपंच राजेश यादव, विशिष्ट अतिथि श्री तोरण साहू पंच ग्राम पंचायत जराही, श्री दुर्गादास भंडारी, श्री सूर्यकांत भंडारी, श्री जागेश्वर साहू, श्री सुरेश साहू पंच ग्राम पंचायत जराही, श्री ताकेश कुर्रे पंच- शिकारीटोला, श्रीमती अमरिका पटेल पंच शिकारीटोला, श्रीमती सुनिता देवांगन आंगनवाड़ी सहायिका, श्री दुर्गादास जांगड़े पंच शिकारीटोलाश्री रामदेव पटेल पूर्व उपसरपंच, श्री रमेश पटेल पूर्व उपसरपंच, श्री रजब खान, श्री फगुवा मारकंडे, श्री चेतन डहरे पंच शिकारीटोला, श्री चन्दुप यादव शिक्षक, श्री कौशल देशलहरे, श्री शहीद खान एवं ग्राम शिकारीटोला के समस्त नागरिकगण रहे।
इस अवसर पर कबड्डी स्पर्धा के मुख्य अतिथि श्रीमती प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि कबड्डी हमारे छत्तीसगढ़ का पारंपरिक खेल है, कबड्डी के खेल में जाने – माने खिलाड़ी इस क्षेत्र में निवासरत है, इस क्षेत्र से कई युवा अपने खेल का प्रदर्शन करते व खेल के महत्व को ध्यान में रखते हुए कई खिलाड़ी अपने खेल की प्रतिभा के कारण शासकीय नौकरी भी प्राप्त कर रहे हैं, खेल हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि खेल से ही हम स्वस्थ रहते हैं।
इसलिए सभी को कोई ना कोई खेल खेलना बहुत ही जरूरी है, बहुत ही खुशी की बात है, कि इस क्षेत्र के लोग खेल को महत्व देते है, क्योंकि खेल से ही इस क्षेत्र के लोग कई उच्च पदों पर नौकरी कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र सहित गांव का नाम रोशन होता है। उन्होंने स्पर्धा के आयोजन के लिए आयोजन समिति सहित समस्त खिलाड़ियों व उपस्थित कबड्डी प्रेमियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट




