छत्तीसगढ़ः गरियाबंद नपा अध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन ने छत्तीसगढ़ी में दी राज्योत्सव की बधाई.. दिया ये संदेश

✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद 

गरियाबंद-इंदागांव ले लेके छुरा तक अउ नांदगांव लेके जसपुर तक जंगल-खनिज, नदिया, पहाड़ के प्राकृतिक सुंदरता, मन्दिर-देवाला के प्राचीन संस्कृति ला अपन मा संजोये हमर छत्तीसगढ़ प्रदेस आज बाईस बछर के हो गे हावे, आज देसभर मा हमर छत्तीसगढ़ के अलग पहिचान हे

प्रदेसवासी मन संग देस-विदेस म फैले छत्तीसगढ़ महतारी के मेहनती, करमठ,

मयारुक, गुरतुर-मीठ भाँखा के बोलईया लइका-जवान-सियान मन ल राज स्थापना दिवस के गाड़ा-गाड़ा बधाई

नगरपालिका अध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन ने एक नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर अपने शुभकामना संदेश में पूरे प्रदेश की जनता को बधाई दी है। नपा अध्यक्ष ने कहा है कि छत्तीसगढ़ विविधताओं से भरा समृद्घ प्रदेश है। यहां सभी क्षेत्रों में विकास की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि हमारे पूर्वजों ने छत्तीसगढ़ राज्य के लिए जो सपने संजोए हैं, उन्हें पूर्ण करने के लिए एकजुट होकर कार्य करें और देश की प्रगति में सहभागी बनें। श्री मेमन ने कहा है कि यह एक यादगार और ऐतिहासिक दिन है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में एक नवंबर का दिन छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।