अमलेश्वर के जनप्रतिनिधि पहुंचे मुख्यमंत्री निवास ओ एस डी को सौंपा ज्ञापन

नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के ग्राम पंचायत प्रतिनिधि पहुंचे मुख्यमंत्री निवास मिले ओएसडी मनीष बंछोर से ।

अम्लेश्वर/पाटन विधानसभा अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर का गठन हुआ है जहां 4 गांव चार गांव के सीमा को लिया गया है क्रमश: खुडमुड़ा ,भोथली ,मगरघटा ,और स्वयं अमलेश्वरडीही आपको बता दें उक्त गठन में से आम लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रही है वही कामकाज न होने से लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है जिसे देखते हुए अमलेश्वर के जनप्रतिनिधि के नेतृत्व में आज मुख्यमंत्री निवास भिलाई 3 जाकर मुख्यमंत्री जी के ओ एस डी  को ज्ञापन सौंपा गया है और अनुरोध किया है कि निर्वाचित सरपंच पंच को ही कमेटी में स्थान दिया जाए जिससे पालिका का कामकाज सुचारू रूप से चालू हो सके।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत अमलेश्वर के सरपंच नंदनी पठारी, खुडमुड़ा के उपसरपंच चिंतामणि सोनकर, मरघट के सरपंच द्रोपति निषाद, पंचगन मंजू सोनकर ,हेम कुमार सोनकर ,प्रमोद कुमार घीघोड़े, सुरेश सोनकर ,रेखा जोशी ,प्रभात साहू ,ललित साहू, कमलेश्वरी निषाद, पार्वती साहू ,लेखनी साहू ने सौजन्य मुलाकात की।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।