शिव महापुराण कथा सुनने जरूर पहुंचे इस गांव ,ठाकुर परिवार के द्वारा किया जा रहा है आयोजन

केसरा/पाटन ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम बोरेन्दा में ठाकुर परिवार द्वारा संगीतमय शिव महापुराण कथा का आयोजन 28 अक्टूबर से 4 नवंबर तक किया जा रहे है। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीण भक्तजन उपस्थित होकर कथा का श्रवण कर आनंदित हो रहे है।

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई में पदस्थ व्याख्याता राकेश सिंह ठाकुर के चाचा जी स्वर्गीय शत्रुहन सिंह ठाकुर ग्राम बोरेन्दा निवासी के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर ठाकुर परिवार द्वारा संगीतमय शिव महापुराण कथा पंडित कृष्ण कुमार तिवारी भगवताचार्य द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा है। आज द्वितीय दिवस पर शिव महापुराण कथा को विस्तार से सुनाया गया। इस अवसर पर परिवार जन ग्रामीण वासी एवं सभी भक्तजन उपस्थित थे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।