ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाओ को निखारने के लिए अहम भूमिका निभा रही राज्य सरकार : युगेन्द्र सोनवानी

✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद 

देवभोग- छत्तीसगढ़  राजीव युवा मितान क्लब ग्राम पंचायत सेन्दमुड़ा के तत्वावधान में 06अक्टूबर से 11अक्टूबर तक छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन किया गया , जिसमे स्कूली छात्र छात्राओ व ग्रामीणों द्वारा बड़ चड़कर हिस्सा लिया गया

ज्ञात हो की छत्तीसगढ राज्य सरकार के द्वारा क्षेत्र भर के प्रतिभाओ को निखारने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक कराया जा रहा है।

यह खेल को ग्राम पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक कराया जाएगा।

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022 के इस खेल में निम्नलिखित खेलो को महत्वपूर्ण स्थान दिया जा रहा है जैसे – फुगड़ी , खोखो, कबड्डी, गिल्ली डंडा आदि खेल।

यह बताना लाज़मी होगा कि इस खेल के आयोजन में ग्रामीणों की भीड़ व उनका उत्साह देखने योग्य है।

राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष युगेन्द्र सोनवानी ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022 छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है इस योजना से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के दबे प्रतिभाओ को निखारा जा सकता हैं ।

राजीव युवा मितान क्लब ग्राम पंचायत सेंदमुडा मे उपर्युक्त खेलो का आयोजन कराया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे गांव के वरिष्ठ नागरिक श्री दामोदर सिन्हा, प्यारीसिंग नेताम, लखन सिन्हा व उच्च प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक महेंद्र प्रधान, शिक्षक दीपक सोनवानी राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष युगेन्द्र सोनवानी , वीरकिशोर नायक ( रा.युवा मितान क्लब सचिव ) खगेन्द्र यादव ( कोषाध्यक्ष) , भरत मरकाम, विभीषण सोनवानी, कमलाकांत नायक, रायमल मरकाम, प्रमोद नायक, मनोज मरकाम, रुपेन्द्र सिन्हा,प्रमोद मरकाम, लोकेश सोनवानी मोतीलाल नागेश, आकाश प्रधान,टंकेश्वर प्रधान व समस्त छात्र छात्राओं सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।