✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद
अमलीपदर-गरियाबंद जिला मैनपुर ब्लॉक नवीन तहसील कोर्ट अमलीपदर नवरात्री पर्व में सार्वजनिक नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधिविधान से पुजा अर्चना किया जाता है, और प्रतिदिन श्रध्दालुओं की भारी भींड उमड रही है पुरा अमलीपदर गांव का माहौल धार्मिक मय हो गया है। वही दुसरी ओर अमलीपदर में जिसमें 05 अक्टुबर दिन बुधवार को ओडिसा के प्रसिध्द सुपर स्टार गायिका अर्चना पाढी का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।सम्बलपुरी आर्केस्टा के नाम से प्रसिध्द अर्चना पाढी के कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है 05 अक्टुबर को सम्बलपुरी आर्केस्टा अर्चना पाढी का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, ज्ञात हो कि अमलीपदर में प्रतिवर्ष नवरात्र का पर्व काफी धुमधाम के साथ मनाया जाता है, और इस वर्ष भी सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति अमलीपदर द्वारा नवरात्र का पर्व धुमधाम के साथ मनाया जा रहा है।




