पति पत्नी की बेरहमी से हत्या, मासूम की हालत गंभीर

सरगुजा : पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी अपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक कंटिन्यू इस तरह की घटनाएं घट रही हैं। पुलिस हमेशा लोगों को कंटिन्यू जागरूक कर रही है। जिसके बाद भी क्राइम की वारदात नहीं थम रही हैं। ताज़ा मामला सरगुजा जिले का है। जहाँ एक दम्पति की हत्या कर दी गई है।

जिले में पति-पत्नी की हत्या होने के बाद से दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि पहले तो पति की हत्या की फिर पत्नी का अपहरण कर के मौत के घाट उतार दिया। जंगल में पेड़ से लटकी मिली पत्नी का शव। गांव में पति का हत्या कर दी गई। और इतना ही नहीं डेढ़ साल के मासूम पर भी जानलेवा हमला कर दिया।

मासूम की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के थोर गाव का है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।