राजनांदगांव : डॉ. अंबेडकर परिनिर्वाण भूमि नई दिल्ली छत्तीसगढ़ राज्य शाखा की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए। छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रत्येक जिलों का समावेश करके, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा की कार्यकारिणी का गठन किया एवं पत्रकार वार्ता लेकर पत्रकारों को जानकारी दी। पत्रकार वार्ता में परिणिर्वाण भूमि नई दिल्ली के राष्ट्रीय महासचिव श्री सुनील रामटेके, प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल खोबरागड़े एवं राष्ट्रीय सचिव सारंग हुमने ने संबोधित किया।
पत्रकार वार्ता में भारत सरकार से प्रमुख मांगे जो कि गई उनमें प्रमुख रूप से 26 अलीपुर रोड के आसपास के बंगलों का अधिग्रहण महापरिनिर्वाण भूमि को राजघाट का दर्जा एवं विश्वधरोहर घोषित करने की मांग की गई। जिसमें बाबा साहेब अम्बेडकर परिनिर्वाण भूमि संघर्ष समिति नई दिल्ली का प्रदेश महासचिव रविंद्र रामटेके को बनाया गया।
नया दायित्व मिलने उन्होंने कहा पूरी निष्ठा से कर्तव्यों का पालन करने कटिबद्ध हु। पत्रकार वार्ता में प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों में राजनांदगांव से श्री रविंद्र रामटेके, श्रीमती प्रतिमा वासनिक, बिलासपुर से प्रफुल्ल गेडाम, राजेश हुमने, रायपुर से शैलेश बडगे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट





