चरोदा: इंडियन स्वच्छता लीग के तहत आज नगर पालिका परिषद कुम्हारी, वाटर ऐड, युनिसेफ द्वारा स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुम्हारी में आज स्वच्छता का संदेश देते हुए रैली निकाला गया।
आजादी का उत्साह हो स्वच्छता का महत्व हो, गंदगी से बड़े बीमारी सप्ताह की करो तैयारी,स्वच्छता को कर्म बनाओ इसे अपना धर्म बनाओ , जैसे नारे के माध्यम से बच्चों ने लोगों में जागरूकता लाने की पहल की गई जिसमें कक्षा छठी से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया ।
सभी आयोजन विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती लता रघुकुमार एवं माध्यमिक कक्षा की प्रधान पठिका श्रीमती शीतल नैय्यर, एवं समस्त माध्यमिक शिक्षिकाओं के सहयोग से संपन्न हुआ |





