प्रेस क्लब ऑफ कुम्हारी में 25 सितंबर को होगा पत्रकारिता पर कार्यशाला

चरोदा : नगर पालिका कुम्हारी स्थित प्रेस क्लब आफ कुम्हारी के तत्वधान में पत्रकारिता पर कार्यशाला का आयोजन 25 सितंबर को प्रेस क्लब में आयोजित किया गया है।

आपको बता दें आधुनिक युग में पत्रकारिता एक प्रखर एवं प्रमुख व्यवसाय के रूप में स्थापित है। समाचार संकलन लेखन संप्रेक्षण संपादन एवं सम्यक प्रस्तुतीकरण पत्रकारिता को एक नया आयाम प्रदान करता है वर्तमान परिदृश्य में पत्रकारिता के अनेक माध्यम बन गए हैं जैसे अखबार, रेडियो, दूरदर्शन एवं वेश पत्रकारिता पत्रकारिता के अंदर अंतर संबंधों के माध्यम से विषय वस्तु तथा प्रस्तुतीकरण में व्यापक परिवर्तन आए हैं।इन्हीं महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में जानकारी एवं मार्गदर्शन हेतु प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है ।

जहां प्रमुख वक्ता के रूप में प्रिंट मीडिया श्री बबलू शर्मा जी वरिष्ठ पत्रकार अमृत संदेश एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रियंका कौशल जी छत्तीसगढ़ ब्यूरो भारत 24 एवं जी श्याम कुमार जी वरिष्ठ पत्रकार एनसीसीआर के अतिथियों का वक्तव्य होगा। उक्त कार्यक्रम में प्रेस क्लब कुम्हारी के पत्रकार गण प्रमुख रूप से विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।