महुदा में श्रीमद् भागवत कथा का आज चौथे दिन, श्री कृष्ण जन्मोत्सव की रही धूम

महुदा में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा का आज चौथे दिन, श्री कृष्ण जन्मोत्सव की रही धूम

पाटन।।क्षैत्र के ग्राम महुदा में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के चौथे दिन भगवान कृष्ण के जन्म से संबंधित प्रसंग सुनाया गया। कथावाचक ने बताया कि भगवान कृष्ण का जन्म राक्षसों का संघार करने के लिए हुआ था। श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण की सामूहिक जय-जयकार के बीच पूर्ण श्रद्धाभाव के साथ उनका जन्मदिवस मनाया।कार्यक्रम स्थल को विभिन्न प्रकार के रंगों के गुब्बारों से सजाया गया और बधाई गीतों के बीच भक्तिमय वातावरण बना रहा।

चौथे दिन की कथा में कथावाचक बाल विदुषी सुश्री क्षमानिधी जी ने कहा कि संकल्प लेकर जो कार्य किया जाता है। उसको निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कथा श्रवण करने वाले श्रद्धालुओं का आह्वान किया कि वह श्रवण की गई कथा से संबंधित बिंदुओं को कथा स्थल पर ही न छोड़कर अपने जीवन में उनको स्थान दिलाए। क्षत्रिय का जन्म भारत भूमि की पावन धरा पर इसीलिए होता है वह देश, धर्म, संत, सनातन और पितरो के साथ ही माताओं और बहनों की रक्षा कर सके। भागवत पुराण, वेद, उपनिषद, रामचरित मानस जैसे सभी ग्रंथों का नियमित रूप से वाचन और श्रवण करने की प्रक्रिया अपनाने की बात भी कही। कार्यक्रम की सफलता में आयोजक परिवार के सभी सदस्यो व समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।