*सेवानिवृत्त होने पर महेश चंद्राकर के विदाई समारोह में पहुंचे शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा*

*राजनांदगांव।* 1980 में स्थापित राजाराम मेज प्रोडक्ट कंपनी जहां शहर सहित अंचल के लगभग 600 कर्मचारी कार्यरत हैं । उस कंपनी के कर्मचारी श्री महेश चंद्राकर 35 साल तक अपनी सेवा देकर 18 सितंबर को सेवानिवृत्त हुए । इस अवसर पर उनके सहकर्मियों व कंपनी द्वारा श्री चंद्राकर को तिलक लगाकर विदाई दी गई ।
उक्त अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा भोथीपार खुर्द के राजाराम मेज प्रोडक्ट कंपनी पहुंचकर श्री महेश चंद्राकर को शाॅल-श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। तत्पश्चात चंद्राकर जी को उनके निवास भर्रेगांव छोड़ने शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व कंपनी में कार्यरत उनके सहयोगी उनके साथ गए जहां पर परिजनों व ग्रामवासियों ने तिलक लगाकर अभिनंदन किया।
इस दौरान श्री छाबड़ा ने परिजनों से मेल मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से योगेन्द्र दास वैष्णव, भर्रेगांव सरपंच एकता चंद्राकर, पूर्व सरपंच मलपुरी कुंदन चंद्राकर, धनेशू साहू पार्री, ओमपकार, घंसू साहू, नोहर साहू, संतोष साहू, मिलाप साहू, मीलउ पटेल, कन्हैया निषाद, उकेश निषाद, उमेश यादव, परमानंद यादव, बबला पटेल, मूलचंद निषाद, बोधीतुलसी उइके, पीलू मंडावी, तुलसी मंडावी, मंगलू निषाद, टुमन पटेल, कमल साहू, शोभा निषाद, टीकम निषाद, इंदल चंद्राकर, रामाधार पटेल, नरसिंग चंद्राकर, शिव, रमेश साहू, ईश्वर रजक, पीलू निषाद, दीनू निषाद, गणेशु साहू, वरूण तिवारी, प्रकाश यादव, राजू मंडावी, रोहित साहू सहित कर्मचारी व परिजन मौजूद थे।
————————

राजनांदगांव से दीपक साहू

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।