कुम्हली को हराकर मुंबई ने किया सीएम ट्राफी पर कब्जा

रानीतराई : पाटन विधानसभा के अंतर्गत नगर पंचायत पाटन सीएम ट्रॉफी बेनीवाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 14 सितंबर से 18 सितंबर तक किया गया जिसका आज समापन 18 सितंबर को आयोजित है जहां कुम्हाली इलेवन एवं मुंबई के टीम के बीच सीधा मुकाबला जारी है जहां विजेता टीम को 5 लाख  एवं  ट्रॉफी दिया जाएगा आपको बता दें की 8 ओवर  में कुम्हली की टीम ने 52 रन बनाकर 53 रन का लक्ष्य मुंबई टीम को दिया गया जिसे वह आसानी से 8 ओवर के पहले ही पूर्ण कर लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी माननीय आशीष वर्मा जी ,मनीष बंछोर जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष माननीय अशोक साहू जी, नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप जी ,जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा जी ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी, जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी जी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश ठाकुर जी, जनपद पंचायत पाटन के सभापति माननीय रमन टिकरिहा जी , जी दिनेश साहू जी रूपचंद साहू जी सुरेश निषाद जी नगर पंचायत पाटन के सभी पार्षद गण युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता गण सहित सैकड़ों दर्शन एवं खेल प्रेमी क्रिकेट मैदान में उपस्थित हैं।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।