महुदा में 17 सितंबर से 23 सितंबर तक भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन
पाटन । पाटन ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम महुदा में दिनांक 17 से 23 सितंबर 2022 तक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है.जिसमें प्रवचन कर्ता बाल विदुषी सुश्री क्षमा निधि जी बारना सिवनी धमतरी की है।
प्रथम दिवस पर सर्वप्रथम कलश यात्रा निकालकर गांव भ्रमण कराया उनके पश्चात मंडप प्रवेश,देव स्थापना कर कथा प्रारंभ किया गया राजा परिक्षित का जन्म कथा बताई ।
श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन श्री रामराज परिवार व समस्त ग्राम वासी महुदा के द्वारा किया जा रहा है उक्त जानकारी ग्राम के युवा भागवत पटेल ने दी है।





