टीम द्वारा संदेहियों पर निगाह रखी जा रही थी, आदतन अपराधियों व जेल से रिहा हुये अपराधियों से पूछताछ कर पतासाजी के प्रयास किये जा रहे थे विशेष सूत्र भी लगाये गये थे एवं दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा का अवलोकन किया गया, अवलोकन के दौरान 02 संदेहियों के फूटेज प्राप्त हुए थे, प्राप्त फूटेज के आधार पर सोशल मीडिया के माध्यम विभिन्न व्हाट्सप ग्रुप में पतासाजी हेतु फूटेज वायरल किये गये थे जिसके परिणाम स्वरूप विशेष सूत्रों के माध्यम से आरोपियों की पहचान रायपुर निवासी शेखर ठाकुर उर्फ सोनू एवं रिकास निहाल के रूप में सुनिश्चित हुई। टीम द्वारा आरोपियों की उपस्थिति के आधार पर आमापारा रायपुर में घेराबंदी कर उक्त दोनो आरोपियों को पकड़ा गया।
प्रारंभिक पूछताछ करने पर गुमराह करता रहा किंतु सघन एवं तथ्यात्मक पूछताछ करने पर घटना के संबंध में अपने दोस्त योगेश निर्मलकर एवं राहुल ठाकुर निवासी ग्राम लोहरसी साथ मिलकर चारो आरोपीयों द्वारा घटना को घटित करना स्वीकार किये। आरोपीयों से पूछताछ के दौरान बताया कि वह घटना दिनांक को लोहरसी राहुल ठाकुर के घर पर आये थे उसी दौरान लोहरसी निवासी राहुल ठाकुर ने बताया कि लोहरसी बाजार में श्री राम मोबाईल की दुकान है जिसके बाद चारो आरोपीयों द्वारा श्रीराम मोबाईल दुकान में चोरी की योजना बनाकर घर से सब्बल, राड लेकर चोरी की घटना को अंजाम दिये। प्रकरण में चोरी की गई मशरूका आपस में बाट कर रखना बताये जिसे
आरोपियों के निशानदेही पर चोरी गयी मशरूका को बरामद कर जप्त किया गया। अग्रिम कार्यवाही थाना पाटन से की जा रही है।
नाम आरोपी:-
1. राहुल ठाकुर पिता रामनारायण उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम लोहरसी पाटन।
2. शेखर ठाकुर उर्फ सोनू पिता संतोष ठाकुर उम्र 20 वर्ष निवासी आमापारा अग्रसेन चौक रायपुर।
3. रिकास हियाल पिता दिलीप हियाल उम्र 18 वर्ष निवासी आमापारा अग्रसेन चौक रायपुर।
4. योगेश निर्मलकर पिता राजू निर्मलकर उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम लोहरसी पाटन।
उक्त कार्यवाही में थाना पाटन उप निरीक्षक आर. एस. जूरी प्र. आर. अनिल शुक्ला, प्र. आर. प्रहलाद सिंह सिरमौर, आरक्षक तुषार वर्मा, दिलेश्वर पठारे, म. आर. राजेश्वरी एवं एसीसीयू से सउनि पूर्ण बहादुर, प्र. आर. रोमन लाल सोनवानी, चंद्रशेखर बंजीर, आरक्षक संतोष गुप्ता, पंकज चतुर्वेदी, राजकुमार चंद्रा, जुगनु सिंह, विक्रान्त कुमार, शहबाज खान, उपेन्द्र यादव, अश्विनी यदु की उल्लेखनीय भूमिका रही।





