लिलेश साहू बने रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ के संयुक्त सचिव

 

लिलेश साहू बने रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ के संयुक्त सचिव

रायपुर/छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री टहल सिंग साहू जी,अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री संदीप साहू जी,हस्त शिल्प बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री दीपक ताराचंद साहू जी,छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री आंनद साहू जी के अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ,युवा प्रकोष्ठ-रायपुर संभाग के अध्यक्ष श्री पवन साहू जी द्वारा लिलेश साहू को रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ के संयुक्त सचिव के पद में नियुक्ति किया गया है।

लिलेश साहू ने अपनी नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ पदाधिकारीयो का आभार जताते हुए विश्वास पर खरा उतरने का विश्वास दिलाया,छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायपुर संभाग में रचनात्मक कार्यक्रमों को गति प्रदान करने कसडोल विधानसभा के लिलेश साहू को साहू समाज को जोड़कर रखने व उनके समाज के प्रति समर्पण भावना को देखते हुए नियुक्त किया गया,लिलेश साहु ने आगे बताया कि सभी युवाओ को समाज के मुख्य धारा से जुड़कर रचनात्मक कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए उन्होंने समाज हित में निष्ठापूर्वक सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील युवाओं से की है एवं हम सभी समाज को सर्वोपरि मानते हुए अनुशासित होकर सृजनात्मक एवं रचनात्मक कार्य करने में सहयोग करेंगे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।