*भाजपा का प्रदर्शन फेल – सैय्यद अफज़ल*

*राजनांदगांव।* जिला कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष  अध्यक्ष सैय्यद अफज़ल ने कहा कि प्रदेश के युवाओं ने केंद्र द्वारा हर साल दो करोड़ युवाओं को रोज़गार नौकरी देने का वादा पूरा नही करने पर अविश्वास जताते हुए प्रदर्शन से दूरी बना लिया। केंद्र सरकार सी.एम.आई.ई द्वारा आँकड़े जारी कर बता रही है की देश में सबसे कम बेरोज़गारी दर छत्तीसगढ़ में है और यहाँ भाजपाई बेरोज़गारी पर घेराव  रहे हैं । यही कारण से भाजपा भीड़ जुटाने में नाकाम रही,कहा था एक लाख, सभास्थल तक पहुंचे सिर्फ चार हजार। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की देख रेख में भाजपा के प्रदेश के सारे नेता मिल कर भी पौने चार साल बाद एक सफल विरोध प्रदर्शन नही आयोजित कर पाये। यह छत्तीसगढ़ में भाजपा की बदहाल स्थिति का सबसे बड़ा प्रमाण है। भाजपा के एक लाख लोगों के आने के दावों के कारण प्रशासन ने भी उसी प्रकार तैयारी किया था। लेकिन भाजपा का विरोध प्रदर्शन इतना कमजोर साबित हुआ कि प्रशासन की सारी तैयारी व्यर्थ गयी।
श्री अफ़ज़ल ने आगे कहा कि भाजपा का विरोध सिर्फ दिखावा है ,ये ख़ुद बताये 15 साल में कितना रोजगार दिया है भाजपाई एक लाख के दावे के विपरीत 4 हजार लोग भी नहीं जुटा पाये प्रदर्शन में राष्ट्रीय प्रभारी की निगरानी में भी भाजपा का रोजगार को लेकर किया गया प्रदर्शन सुपर फ्लॉप साबित हुआ। बमुश्किल से 4 हजार लोग इस प्रदर्शन में जुट पाये। भाजपा ने इस प्रदर्शन को मेगा शो बताया था दावा किया था एक लाख लोग शामिल होंगे। भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, सह प्रभारी नितिन नवीन इस प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या खुद प्रदर्शन में शामिल होने आये इसके बावजूद भाजयुमो की रैली में 4 हजार से भी कम लोगों का शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि जनता ने भाजपा के मुद्दे को खारिज कर दिया। भाजपा प्रदेश के युवाओं को अपने झूठ से बरगलाने में नाकाम साबित हुई।

राजनांदगांव से दीपक साहू

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।