*हर दिल अजीज मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*

*राजनांदगांव ।*  प्रदेश के मुखिया माटीपुत्र लोकप्रिय जन नेता मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ भव्य रूप से राजनांदगांव में मानव मंदिर चौक में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के *अध्यक्ष श्री नवाज भाई के नेतृत्व में भव्य आतिशबाजी कर मनाया गया*। इस अवसर पर नवाज भाई द्वारा जिले के भारी संख्या में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मुख्यमंत्री जी के नाम से केक काटकर प्रदेश की खुशहाली एवं भूपेश बघेल जी के दीर्घायु होने की कामना व्यक्त की। मानव मंदिर में आतिशबाजी का प्रदर्शन कर जन सामान्य में मिठाई बांटकर खुशियां व्यक्त की गयी। मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन समारोह के अवसर पर सर्वश्री गोवर्धन देशमुख रमेश खण्डेलवाल श्रीमती प्रभा साहू पुष्पा वर्मा दशमत जंघेल चुम्मन साहू लादूराम रामक्षत्री चंद्रंशी विजय वर्मा संजय महोबिया आबिद हुसैन किसन दास वैष्णव नेतराम साहू कमलेश वर्मा रोहित सोनकर रफीक खान उत्तम जंघेल रघुवीर सेवता मोहसिन खान संदीप सिहं सौरभ वैष्णव अजय मारकण्डे रवि साहू जैश डाकलिया देवराज किशोर विद्या ताम्रकार प्रीति वैष्णव विक्की पटेल रितेश मेश्राम साधना सिंह गंभीर साहू सहित बहुत भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राजनांदगांव से दीपक साहू

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।