
✍️ छत्तीसगढ़24 न्यूज़ जिला ब्यूरो सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद
गरियाबंद जिला के मैनपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बिंद्रानवागढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व हमें विविध आयोजनों और लोकसंस्कृति के विविध रूपों से परिचित कराने का अवसर प्रदान करती है। जिस प्रकार योग योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण अपनी नटखट लीलाओं से ब्रजवासियों को मंत्रमुग्ध करते थे उसी प्रकार हमारे आयोजनकर्ता साथी भी विविध आयोजनों से हमें मंत्रमुग्ध कर देते हैं। आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पुनीत अवसर पर बिन्द्रानवागढ़ में बिंद्रा सम्राट कबड्डी क्लब एवं ग्रामवासियों द्वारा आयोजित कबड्डी स्पर्धा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर प्राचीनतम भारतीय खेल “कबड्डी” का आनंद लिया तथा विजेता टीम को पुरस्कृत किया।कबड्डी हमें यह सिखाती है कि रणभूमि में अकेले रहने के बाद भी परिस्थितियों से हार न मानकर किस प्रकार लड़ाई जारी रखनी चाहिए और यही भगवान श्रीकृष्ण जी का भी संदेश है। कबड्डी हमारी प्राचीन खेलों में से एक है जिसकी लोकप्रियता और महत्ता विगत वर्षों में युवा साथियों के अभिनव प्रयासों से पुनर्प्रतिष्ठित होती जा रही है जो खेल जगत में शुभ संकेत है।योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण जी की कृपा सब पर बनी रहे समस्त ग्रामवासी इस पर्व में उपस्थित होकर खेल का आनंद उठाएं एवं शांति श्रृंखला से गांव में विश्व विख्यात महाप्रभु श्री कृष्ण जी की जन्म उत्सव का पर्व मनाएं एवं विभिन्न सारे खेलों का आनंद लिए




