मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन मनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बैठक संपन्न

अम्लेशवर/ पाटन विधानसभा के अंतर्गत आने वाले गांव ग्राम पंचायत महुदा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी का 61 वा जन्मदिन मनाया जा रहा है जिसकी तैयारी में कांग्रेस कार्यकर्ता में लगे हुए हैं।

आपको बता दें कि आज उक्त संदर्भ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का  बैठक आयोजित किया गया माननीय मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन 23 अगस्त को पाटन विधानसभा के धरती ग्राम पंचायत महुदा  में मनाया जाएगा जिसकी तैयारी की जा रही है जहां माननीय मुख्यमंत्री जी के  ओ एस डी माननीय आशीष वर्मा जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

वही बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा जी, कृषि उपज मंडी  दुर्ग के अध्यक्ष अश्वनी साहू जी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा जी ,जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष श्रीमती राम बाई गजानंद सिन्हा जी, उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र चंद्रवंशी जी, महामंत्री राजेश साहू जी ,वरिष्ठ कांग्रेसी मेहत्तर वर्मा जी, जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू जी ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश ठाकुर जी, अन्य पिछड़ा वर्ग ब्लॉक अध्यक्ष संजय यादव जी , अनिल चंद्राकर जी, जोन प्रभारी ललित सिन्हा जी ,सेक्टर प्रभारी  युगल किशोर साहू जी, मीडिया प्रभारी पारस साहू जी सहित पाटन विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्राम पंचायत के युवा सरपंच श्री मनोज साहू जी बैठक में उपस्थित रहे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।