नाले में बह गए बुजुर्ग और बच्ची, 2 की मौत

रायपुर : अंतिम सावन में हो रही जबरदस्त वर्षा से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। लेकिन बुधवार को स्थिति में थोड़ा सुधार आया, और कवर्धा में नाले में डूबने से बुजुर्ग व दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।

राजनांदगांव जिला अंतर्गत खैरागढ़ के बगमर्रा गांव में तीन लोग नाले में बह गए, जिनमें में से दो तैरकर बाहर आ गए, और वहीं एक युवक का पता नहीं चला है। मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी और हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है।

कवर्धा अंतर्गत बोड़ला थाना के ग्राम अमलीटोला सड़क किनारे नाले में बह जाने से शारदा नगर वार्ड-14 निवासी मेहतर निर्मलकर (70 वर्षीय) की मौत हो गई है। और वहीं दूसरी ओर घटना पंडरिया ब्लाक के कुकदूर थाना क्षेत्र की है। ग्राम पुटपुरा के दमगढ़ नाले में ग्राम आमाटोला निवासी ज्ञानसिंह बैगा की दो वर्षीय बेटी देवीनाम बाई बैगा की मौत हो गई।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।