छत्तीसगढ़ में स्वाईन फ्लू से मासूम बच्ची की मौत

रायपुर : छत्तीसगढ़ में इन दिनों स्वाईन फ्लू कहर बरपा रहा है। आपको बता दे तेजी से कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है साथ ही स्वाईन फ्लू के मरीजों के आंकड़े बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश में स्वाईन फ्लू से चार साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है की छत्तीसगढ़ में स्वाईन फ्लू से ये पहली मौत है।

छत्तीसगढ़ में पहली बार बच्चा स्वाईन फ्लू पॉजिटिव

कल रविवार देर रात को 4 साल की बच्ची की स्वाईन फ्लू से ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम बच्ची का ईलाज रायपुर के निजी अस्पताल में किया जा रहा था। छत्तीसगढ़ में पहली बार कोई बच्चा स्वाईन फ्लू पॉजिटिव पाया गया था। आपको ज्ञात हो कि प्रदेश में स्वाईन फ्लू के कुल मरीजों की संख्या 28 हो गई है।

जानकारी के मुताबिक 11 लोगों का उपचार जारी है और 1 की मौत हो गई। वहीं, अन्य स्वस्थ्य होकर घर लौट गए हैं। और वहीं दूसरी ओर कल 213 नए कोरोना संक्रमित पाए गए थे और दो लोगों की मौत हो गई थी। प्रदेश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 3341 है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।