संत कवि तुलसीदास जयंती पर हुई काव्य गोष्ठी साहित्य परिषद का मनाया 25 वां स्थापना दिवस

✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ मैनपुर संवाददाता हेमचंद नागेश की रिपोर्ट 

गरियाबंद- जिले के आदर्श ग्राम अमलीपदर में संत कवि तुलसीदास जी के जयंती के पावन अवसर पर रत्नाचंल साहित्य परिषद अमलीपदर देवभोग के तत्वाधान में काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन बालक माध्यमिक शाला अमलीपदर के हनुमान हाल में किया गया था! जिसमें अमलीपदर-देवभोग अंचल के कवि,साहित्यकारों एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया!कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री पुरन सिंह ठाकुर सेवानिवृत्त कृषि विस्तार अधिकारी,विशिष्ट अतिथि संकुल प्राचार्य श्री वरूण राम चक्रधारी एवं अध्यक्षता श्री देवशरण राम साहू ने किया!

कार्यक्रम का शुभारंभ संत कवि तुलसीदास जी के छायाचित्र में

पूजा-अर्चना के साथ किया गया तत्पश्चात काव्यपाठ का दौर चला,जिसमें कवि,लेखक और साहित्यकारों ने संत कवि तुलसीदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए साहित्य के अनेक विधाओं में अपनी श्रेष्ठ रचनाओं का पाठकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया!और उक्त कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों को साहित्य लेखन करने के प्रति प्रेरित किया!इस मौके पर शासकीय बालक उच्चतर हायर सेकण्डरी स्कूल एवं बालक माध्यमिक विद्यालय अमलीपदर के छात्रों ने संपूर्ण साहित्यिक गतिविधियों का लाभ उठाया!ज्ञात हो कि आज ही के दिन रत्नांचल साहित्य परिषद गठन सन 1997 श्रावण शुक्ल पक्ष सप्तमी के दिन किया गया था!इसलिए 25 वां वर्षगांठ के साथ स्थापना दिवस को बडे़ ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री पुरन सिहं ठाकुर सेवानिवृत्त कृषि विस्तार अधिकारी,संकुल प्राचार्य वरूण चक्रधारी, देवशरण राम साहु अध्यक्ष रत्नांचल साहित्य परिषद, कमलकिशोर ताम्रकार,विनोद गोयल अश्क बस्तरी,कृष्ण कुमार”सारथी”उमेश श्रीवास “सरल”अवतार सिन्हा कमलेश मांझी,नीलाधर प्रधान संकुल समन्वयक अनंत राम नागेंद्र शिक्षिका श्रीमती रेणु ठाकुर, पूनम साहू,कोमती पटेल,दिनेश कुमार लहरी,छत्तरसिंह बघेल संदीप साहू,कमलेश चंद्राकर, विनोद साहू,के अलावा बड़ी संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहे!

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।