सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, युवाओं ने कहा कका अभी जिंदा है

पाटन : हरेली तिहार एवं कृषक सम्मेलन पाटन विधानसभा के ग्राम करसा में सम्पन्न हुआ, मान मुख्यमंत्री जी के जनकल्याणकारी योजना से, एवं कांग्रेस पार्टी के रीति नीति से प्रभावित होकर साहू समाज के परिक्षेत्रीय अध्यक्ष द्वय 1. दुलेश्वर साहू, 2. कल्याण साहू, सहित सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस प्रवेश किया।

ज्ञात हो कि दोनों पदाधिकारी साहू समाज के दिग्गज सामाजिक नेता हैं, और समाज के विभिन्न पदों पर रहकर दोनो कार्य कर चुके हैं, कांग्रेस प्रवेश करने के बाद परिक्षेत्रिय अध्यक्ष श्री दुलेश्वर साहू ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों के हित में बेहतर तरीके से काम कर रहे है, उनके सरकार बनने के बाद किसानों का कर्ज माफ हुआ।

सिंचाई कर्ज को भी माफ किया, लाखों उपभोक्ताओं का बिजली बिल हाफ हुआ है, किसानों का आर्थिक स्थिति मजबूत है, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में बड़ा बदलाव हुआ है, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना से गरीबों को इलाज कराने में सहारा मिला है वहीं शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश में एक नया आयाम, एक नई पहचान बनाई है जिसमें गरीब घर के बच्चों का अंग्रेजी माध्यम में पढ़ने का सपना साकार हुआ है, जो सपनों के पूरा होने से कम नही।

श्री कल्याण साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने काम संभाला, तब से लेकर अब तक लगातार जनता से किए वादे को निभाने के लिए सतत काम कर रहे हैं, वे स्वयं गांव के रहने वाले है, किसानों, गरीबों के दर्द को समझते है, उनके द्वारा गोधन न्याय योजना की शुरुआत की, तब लोग मजाक उड़ाते थे।

अब इस योजना को देशभर में सराहा जा रहा। अन्य राज्यों के लिए यह मॉडल बन गया है, उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव युवा मितान क्लब राजीव भूमिहीन मजदूर न्याय योजना, छत्तीसगढ़ वासियों के विकास में मील का पत्थर साबित होगी, मान. मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने की परिकल्पना जल्द से जल्द ही साकार होगी।

इस अवसर पर डॉ किरणमयी नायक, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, मनीष बंछोर, जवाहर वर्मा अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग, अश्वनी साहू अध्यक्ष कृषि उपज मंडी दुर्ग, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, राजेश ठाकुर, प्रमोद सिंह राजपूत, भुपेन्द्र कश्यप अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन

हेमंत देवांगन अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी पाटन, राम बाई सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, राजेंद्र साहू महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी, देवेंद्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, कौशल चंद्राकर सदस्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन, पवन पटेल सदस्य शाकम्भरी बोर्ड, देव कुमार निषाद सदस्य मत्स्य कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन, पूर्व जिला पंचायत सभापति राकेश ठाकुर, श्रीमती जयश्री वर्मा, जयप्रकाश चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू, श्रीमती दुर्गा कमलेश नेताम जिला पंचायत सभापति, पुरुषोत्तम तिवारी, जोन प्रभारी सालिक साहू

ललित सिन्हा, भेष कुमार आठे, सोहन जोशी, संजय यादव अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी पाटन, डॉ ईश्वर निषाद अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, उमाकांत चंद्राकर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष, रूपेंद्र शुक्ला जिला महामंत्री, अनिल चन्द्राकर, उमेश साहू, सीताराम वर्मा, चंद्रभूषण कौशल, रवि वर्मा हरिओम चंद्राकर भागवत बंछोर खुदीराम सोनकर नारायण मारकंडे खिलावन वर्मा नरेंद्र नेताम चंद्रभूषण कौशल, रंजीता तिवारी

संतोषी तिवारी, खेमलाल साहू, राजेश साहू, नीलकंठ शुक्ला, अमित अग्रवाल, आस्था वर्मा, हरिओम, खिलावन चंद्राकर, संजय तिवारी, जनपद सदस्य सभापति रमन टिकरिहा, दिनेश साहू रूपचंद साहू, सुरेश निषाद, श्रीमती बिमला कोसरे, नरेंद्र बंछोर, अजय राजपूत, बल्लू राय, धर्मेंद्र वर्मा, कार्तिक साहू, सोहन वर्मा, युवा कांग्रेसी, एनएसयूआई के युवा साथियों में हरीश ठाकुर, प्रशांत शुक्ला, आदित्य तिवारी, धर्मेंद्र साहू, नीरज सोनी, लोचन यादव

प्रेम प्रकाश पांडेय, सुमित चन्द्राकर, सौरभ चन्द्राकर, योगेश चन्द्राकर, डेविड चन्द्राकर, पोषण साहू, लोकेश साहू, हरीश साहू, सौरभ वर्मा, हरि नारायण साहू, मुकेश वर्मा, कुंदन सिन्हा, प्रीतम साहू, ऋषभ चन्द्राकर, राजा चन्द्राकर, सहित समस्त सेक्टर प्रभारी गण, युवा साथी गण, सहित क्षेत्र के किसान, मजदूर, महिला, व आम, जनता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, कार्यक्रम का सम्पूर्ण मंच संचालन अश्वनी साहू अध्यक्ष कृषि उपज मंडी दुर्ग ने किया।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।