भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती भाजपाइयों ने मनाया

नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा क्षेत्र के भाजपाइयों ने मनाया डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी की जयंती

भिलाई-3 :भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती भाजपा प्रदेश व जिला संगठन के निर्देशानुसार पंचशील नगर चरोदा में मनाया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम लाल साहू ने कहा की डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान व्यर्थ नहीं गया और ना ही व्यर्थ जाने देंगे। महान विचारक, शिक्षाविद, कुशल प्रशासनिक क्षमता रखने वाले, दूरदर्शिता सोच रखने वाले, अखंड भारत के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की देन है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व गुरु के रूप में स्थापित हुआ है। श्री मुखर्जी जी के सपनों को साकार करते हुए हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी बेहतर कार्य कर रहे हैं जिसमे कश्मीर से धारा 370 का समापन करना एक टाईटल है आगे भी इस तरह का बड़ा काम होते रहेगा।हम सभी को चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करते हुए मोदी जी की ताकत बनें।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री संतोष मारकंडे ने कहा कि हम विश्व के सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य है, भाजपा जो आज है वह डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का देन है, जिसे मोदी जी साकार कर रहे है।
नाव सृजन संस्था के अध्यक्ष-सुशील यादव ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश की अंखडता को मजबूत करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दिए, उस अधूरे कार्य को आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहें है।
वार्ड की पार्षद श्रीमती अपर्णा दास गुप्ता एवं भाजपा चरोदा मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष- श्रीमती पुष्पा गेंडारे ने भी मुखर्जी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भाजपा को और भी मजबूत करने की बात कही।
कार्यक्रम का संचालन संस्था के महामंत्री- सुब्रतो दास गुप्ता ने किया तथा आभार प्रदर्शन भाजपा चरोदा मंडल के महामंत्री- डी नारायण रेड्डी ने किया।
इस अवसर पर संजय ठाकुर, मलय बेनर्जी, अनीष चन्द्राकर, सजन।माली, प्रेम शर्मा, वीरेंद्र गढेवाल, अनिल साहू, पूर्व पार्षद आशा यादव, रेहाना बेगन, बलजीत कौर, शिखा चक्रवर्ती, दिलीप साहू, महेश तिवारी, मोरेश्वर, सुरेश ठाकुर, श्रीमती तरुण बाला टिकरिहा, पी एल टिकरिहा, राम कृष्ण शर्मा एवं रमेश तानदेव उपस्थित थे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।