बीज से बाजार तक मोदी सरकार किसानों के साथ – कोमल सिंह राजपूत

राजनंदगांव : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति सी सी ई ए द्वारा धान का एमएसपी मूल्य ₹100 प्रति क्विंटल बढ़ाकर ₹2040 करने पर केंद्र सरकार को साधुवाद दिया है । श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार बीज से बाजार तक किसानों की मदद कर रही है । फसल वर्ष 2022 -23 की खरीफ फसलों के एमएसपी में वृद्धि कर किसानों की आय को दोगुना करने के संकल्प को मोदी सरकार ने पूरा किया है ।

श्री राजपूत ने कहा कि खरीफ की खेती शुरू होने से पहले फसलों की एमएसपी की बढ़ी दरों की घोषणा से किसानों को फ़सलो के चयन में सहायता मिलेगी। श्री राजपूत ने कहा कि मोदी जी ने छोटे किसानों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने हेतु कई प्रयास किए हैं । किसान सम्मान निधि के तहत प्रतिवर्ष ₹6000 वार्षिक छोटे किसानों के खातों में लगातार केंद्र सरकार द्वारा भेजे जा रहे हैं। साथ ही यूरिया, खाद एवं कृषि उपकरणों में सब्सिडी देकर केंद्र सरकार ने किसानों को महंगाई से बचाया है। भूपेश सरकार की एक हाथ से दो दूसरे हाथ से छीन लो की नीति शुरू से रही है, परंतु केंद्र में बैठी मोदी सरकार किसानों का समुचित उत्थान चाहती है इसलिए बीज से लेकर खेती किसानी की हर वस्तु में सब्सिडी देकर वह किसानों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना चाहती है।

कांग्रेस सरकार के समय वर्ष 2013-14 तक कृषि का बजट 21000 करोड रुपए का हुआ करता था, परंतु आज वह बढ़कर एक लाख 26 हजार करोड़ रुपए का हो चुका है।  श्री राजपूत ने कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद फसलों की एमएसपी में डेढ़ गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है जो कि किसानों की बेहतरी के लिए प्रशंसनीय है ।

भूपेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के किसानों को समर्थन मूल्य ₹2500 प्रति क्विंटल का लाभ नहीं मिल पा रहा है, किस्तों में दी गई राशि और अंत में कटौती कर भूपेश सरकार किसानों को बरगलाने का काम कर रही है, बारदाना की कमी और रकबा कटौती कर तथा गुणवताहीन वर्मी कंपोस्ट के नाम पर किसानों को लूटने का काम भूपेश सरकार कर रही है।

भूपेश सरकार की इन गलत नीतियों के कारण किसान परेशान हैं, भूपेश सरकार ने अपनी कथनी और करनी में समानता नहीं रखी तो आने वाले समय में यही अन्नदाता भूपेश सरकार को सबक सिखाएंगे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।