कोरबा : दीपका थाना के ग्राम रंजना में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर सुसाइड किया । दोनों के खुदकुशी करने के पीछे क्या कारण है, इस बात की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मामले की जाँच पुलिस कर रही है। जानकारी के अनुसार रंजना गांव के बाहर बरमखार बस्ती स्थित पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता लाश मिला है। इलाके में इस घटना की खबर से सनसनी फैल गई है।
बता दे की युवती का नाम नम्रता गोंड़ है, जो 21 साल की थी, वहीं युवक का नाम नितेंद्र सिंह है, जो 19 साल का था, दोनों रंजना गांव के इंदिरा आवास पारा के रहने वाले थे । लोगों की सूचना पर पुलिस मौके से घटना स्थल पर पहुंची थी । पुलिस ने जानकारी दी की प्रेमी जोड़े का शव मिला है। वही पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।




