सहरसा : सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के कपसिया पुल के समीप लूट की घटना सामने आयी है । जहा दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने मछली व्यापारी को लूट के दौरान गोली मार दी और तुरंत फरार हो गया।
बतादे की अज्ञात अपराधियों ने लूट के दौरान मछली व्यापारी राजू के दोनों पैर में गोली चला दी और 40 हजार नगदी लूटकर तत्काल फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल व्यापारी को ईलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका ईलाज जारी है।
वही घायल मछली व्यापारी की पहचान मधेपुरा जिले के गुलजारबाग, वार्ड नं० 20 का रहने वाला राजू कुमार के रूप में की गयी है । घायल राजू ने बताया कि वह मछली पहुंचाने सौरबाजार आया हुआ था और पुनः वापस लौट रहा था तभी पहले से घात लगाए बैंठे अज्ञात अपराधियों ने कपसिया पुल के समीप इस घटना को अंजाम दिया है। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर घटना स्थल पर पहुँची और मामले की जांच कर कार्यवाही शुरू कर दी ।




