जिला चिकित्साल के डॉक्टरों द्वारा ट्यूमर का किया गया सफल ऑपरेशन

दुर्ग : ग्राम चंदखुरी की तुलेश्वरी विगत एक वर्षों से पेट दर्द और मासिक धर्म के दौरान अति रक्त स्राव की समस्या से जुझ रही थी। उसने कई स्थानों पर अपना इलाज कराया था। परंतु उसे अपनी समस्या का निदान नहीं मिल रहा था। अंत में उसने जिला चिकित्सालय के अंतर्गत मातृत्व शिशु विभाग में इलाज करवाया, जांच में उसके पेट में ट्यूमर की पुष्टि हुई।

पुष्टि के पश्चात आपरेशन के लिए निर्णय लिया गया। जिसमें सर्जन डॉ. बीआर साहू डॉ. स्मिता सिन्हा निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ बसंत चौरसिया एवं रूबी और स्टाफ नर्स और सिविल सर्जन डॉक्टर वाई के शर्मा का विशेष योगदान रहा।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।