👉 जामगाँव (एम) ….संकल्प संस्था का मुख्य उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्र के सभी निर्धन बच्चों को शिक्षा प्रदान करना जिसके पास बहुत सारी असुविधायें होने के कारण शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते हैं उद्देश्य है कि सभी बच्चों को सीखने के लिए प्रेरित करना, उन्हे एक निश्चित स्तर तक पहुँचाना ताकि इन बच्चों का सर्वांगिण विकास हो सके तथा समाज मे एक अच्छा मुकाम हासिल कर सके। साथ ही यह संस्था विगत5 वर्ष से नवोदय प्रतियोगिता परीक्षा की भी तैयारी करा रही हैं जिसमे 4 जिलों के बच्चे लाभांवित हो रहे है दुर्ग, बलोद, धमतरी एवं राजनंदगांव इस वर्ष संस्था के 82 केन्द्र में से 712 बच्चों ने नवोदय प्रतियोगिता परीक्षा मे प्रतिभागी के रूप मे सम्मिलित हुए। संकल्प एक प्रयास के संस्थापक श्री परिमल सिन्हा जी लगातार 12 वर्षों से यही संघर्ष कर रहे हैं कि इन बच्चों को वे सारी सुविधाएं मिले जो एक मध्यवर्गीय, उच्च वर्ग के बच्चों को मिलता है। वे अपने माता पिता , गाँव व देश का नाम रौशन कर सके। इस प्रतियोगिता परीक्षा को साकार बनाने में वंदना, गुणेश्वरी गौतम, मुकेश kamde एवं सभी केन्द्र के शिक्षिकाओं का बहुत योगदान रहा। साथ ही मास्टर ट्रेनर ने अपने गाँव के बच्चों को परीक्षा दिलाने ले गए – करगा केन्द्र से उष्मा साहू ने अमन एवं आरुषि को स्वामी आत्मानंद स्कूल पाटन। सिरसाकला बस्ती से सपना ढिरि ने तनिशा एवं साक्षी को गोंडपेंड्री स्कूल।*
*⚡संकल्प संस्था का एक प्रयास विगत 12 वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणीय भूमिका निभा रही है।⚡*

ताज़ा खबरे


