दिवंगत श्री तुकाराम साहू के परिजन को सचिवो ने दिया सहायता राशि
जनपद पंचायत पाटन के अंतर्गत ग्राम पंचायत सातरा के सचिव दिवंगत श्री तुकाराम साहू जी के धर्मपत्नी श्रीमती राजकुमारी साहू को जनपद पंचायत पाटन द्वारा अनुग्रह राशि 25000/- एवम सचिव संघ पाटन द्वारा 44000/-रुपये सहयोग राशि प्रदान किया गया पँचायत सचिव संघ और एक्सिस बैंक के सैलरी खाता अनुबन्ध के तहत 20 लाख व 05 लाख कुल 25 लाख और प्रदान किया जाना है
दिवंगत श्री तुकाराम साहू के छोटेपुत्र ऐश्वर्य कुमार साहू की शासन के नियमानुसार अनुकम्पा नियुक्ति के सम्बंध में भी चर्चा किया गया व शोक सन्तिप्त परिवार की दुख की इस बेला में सचिव संघ पाटन के पदाधिकारीगण शांतिपाठ करके दिवंगत की सद्गति व शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया, उक्त अवसर पर महेन्द्र कुमार साहू जिलाध्यक्ष सचिव संघ, नरेश सिंह ठाकुर ब्लाक अध्यक्ष सचिव संघ,प्रदीप चन्द्राकर कार्यकारी अध्यक्ष, गिरधर वर्मा जिला कोषाध्यक्ष विनोद साहू, युगल ठाकुर, गुमान नायक,बिहारी लाल साहू,जामवन्त वर्मा, ढालसिंह साहू,गेंदलाल साहू, हुपेन्द्र साहू,विष्णु सिन्हा, खूबचंद साहू,धनेश सोनवानी,कुष्णकुमार साहू,खेमसिंग यदु, देवनाथ साहू,अरुण निर्मलकर,ताम्रध्वज साहू,राहुल साहू, एक्सिस बैंक कर्मचारी राहुल सांगे सहित सचिवगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे l





