खेल हमें संघर्ष करना सिखाता है- डॉ देशलहरा
मरोदा क्लब रही विजेता और गनियारी उपविजेता

भिलाई-3 :- समीपस्थ ग्राम गनियारी, वार्ड क्र. 40 में ग्रामीण अंचल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें अंचल की कुल 8 टीमों ने भाग लिये । फाईनल मैच मरोदा एवं एकलव्य फुटबॉल क्लब गनियारी के मध्य खेला गया। दोनों ही टीमों के मध्य संघर्ष पूर्ण मुकाबला हुआ। मैच के अंतिम पाँच मिनट में मरोदा की टीम ने शानदार गोल दागकर 1-0 से मैच को जीत लिया।
पुरस्कार वितरण में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के ऊर्जावान भाजपा नेता-डॉ अशोक देशलहरा ने कहा की खेल जीवन के लिए अनिवार्य है, खेल हमें संघर्ष करना सिखाता है और यही संघर्ष उनको उनके लक्ष्य तक पहुंचाता है ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला साहू संघ दुर्ग के महामंत्री-प्रेम लाल साहू ने कहा की खिलाड़ी कभी हारता नहीं । वह जीतता है या संघर्ष करता है, खिलाड़ी का मनोबल हमेशा आगे बढ़ने का होता है इसलिए वह जीवन के हमेशा आगे बढ़ते रहते है।
कार्यक्रम की विशेष अतिथि नई दिशा स्व सहायता समूह की अध्यक्ष व ग्राम गनियारी की प्रथम पार्षद रही-श्रीमती लता ठाकुर ने कहा कि इस तरह के आयोजन से युवाओं को एक दिशा मिलती है जिससे उसका जीवन व्यवस्थित रहता है। विशेष अतिथि वरिष्ठ खिलाड़ी- राजेश बघेल ने कहा कि खिलाड़ी अनुशासित होकर खेलते हैं इसलिए उसका जीवन भी अनुशासित रहता है और इस तरह का आयोजन हमेशा होते रहना चाहिए।
विजेता टीम मरोदा को 3001 रु.एवं विनर शील्ड प्रदान किया गया। उपविजेता टीम गनियारी को 2001 रु. एवं शील्ड प्रदान किया गया ।
मैन ऑफ दी टूर्नामेंट मरोदा के नाम को दिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्व सहायता समूह की सदस्यगण श्रीमती रमा वर्मा, श्रीमती योगिता वर्मा, श्रीमती अंजू वर्मा, श्रीमती पिंकी यादव, सहित श्रीमती शकुंतला सरसिंहा, राजू लहरे, नारायण ठाकुर, करण वर्मा, धनन्जय वर्मा, सोनू बंजारे का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के अध्यक्ष-नंद किशोर बंजारे ने किया तथा आभार प्रदर्शन गोविंद साहू ने किया।
इस अवसर पर डोमेश, मानस ठाकुर, शुभम यादव, पंकज, दुष्यंत, ओम प्रकाश वर्मा, लोक नाथ निर्मलकर, हर्ष वर्मा, हर्ष ढीमर, दिलेश्वर, गोलू, मोहेंद्र, घना राम, यश कुमार एवं प्रियांशु साहू उपस्थित रहे।




