पूरे प्रदेश दुष्यंत 1 मात्र युवा पुरूष कलाकार हैं जो वेदमती शैली में पण्डवानी गायन करतें हैं

के अंतर्गत सम्पूर्ण भारत से कलाकार आमंत्रित किए गयें हैं , , इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के युवा पण्डवानी गायक भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय द्वारा उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार से पुरस्कृत ” दुष्यंत द्विवेदी ” भी आमंत्रित है ,

दुष्यंत की प्रस्तुति 27/03/2022 रविवार को रात्रि 9 बजे सोमनाथ के समुद्र तट पर बने भव्य मंच पर हुई जिसमें उन्होंने वन की कथा अर्जुन शंकर युद्ध की प्रस्तुति पण्डवानी की वेदमती शैली में प्रस्तुत कर जनता से खूब सराहना प्राप्त की ,

इसके पूर्व भी दुष्यंत देश के विभिन्न महानगरों में प्रस्तुति दे चुके हैं , जिसमें दिल्ली , मुंबई , सूरत , गुवाहाटी , सिलचर , इंदौर , कलकत्ता सहित अनेक नगर् सम्मिलित हैं ,

पूरे प्रदेश दुष्यंत 1 मात्र युवा पुरूष कलाकार हैं जो वेदमती शैली में पण्डवानी गायन करतें हैं , उनकी मनसा है कि पण्डवानी पितामह झाड़ूराम देवांगन जी की परम्परा जीवित रहे ,

चूँकि आज के युवाओं का रुझान फिल्मों औऱ एलबमों की तरफ है अपनी संस्कृति को सहेजने हेतु उनमें विशेष रुचि दिखाई नही देती , यही कारण है कि भारत सरकार ने दुष्यंत को इस विधा के लिए युवा पुरस्कार से पुरस्कृत कर इस विधा की जीवित रखने का 1 सराहनीय प्रयास किया है ।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।